बैकंठपुर – ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकंठपुर के बी.एस.सी. नर्सिंग पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ क्लिनिकल प्रशिक्षण के लिए मनोचिकित्सालय इंस्टीट्युट आफ न्यूरोसाइकियाट्री एण्ड अलाइड साइंसेज (रीन पास) रांची में प्रशिक्षण ले रहे हैं। तथा एक दिवसीय 25 जून 2024 को उन्होंने केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सी.आई.पी.) का शैक्षणिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने शैक्षिणक भ्रमण के दौरान पाया की केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान झारखण्ड के राजधानी रांची में स्थित भारत का मानसिक स्वास्थ्य का प्रमुख संस्थान है जहां अस्पताल में भ्रमण कर मरीजों का उपचार की सलाह एवं भर्ती प्रक्रिया के बारे में अध्ययन किया। साथ ही ई.सी.टी. और ई.ई.जी. कैसे लिया जाता है छात्र- छात्राओं ने सिखा। जिसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार की सलाह मिलने के बाद, मरीजों को ओ.पी.डी. बिल्डिंग के मुख्य द्वार के पास ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 01 (एडमिशन कार्नर) में रिपोर्ट करना होता है। मरीजों को कमरा नंबर 01 में दी गई सलाह का पालन करना होता है और मरीजों का यहां मुफ्त में इलाज देते हैं। केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सी.आई.पी.) में उन्होंने पाया कि वहां पर सारे वर्ग लिंग (बच्चों- व्यस्क) तक का मानसिक रूप से बीमार मरीजों का इलाज बेहतर ढ़ंग से किया जाता है। केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सी.आई.पी.) अस्पताल ब्रिटिश के द्वारा 17 मई 1918 को स्थिापित की गई है इसकी कुल बिस्तर क्षमता 643 है यह संस्थान 210 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्तमान में डाॅ. दयाराम संस्थान के निर्देशक है। यह संस्थान मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे विकास के अनुरूप निरंतर नई ऊचाइयों को छु रहा है और मानसिक विकारों की जांच और प्रबंधन के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाओं को स्थिापित किया जा रहा है।
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours