मानसून आते ही बैकुंठपुर जनपद के ग्राम पंचायत खरवत के महुआपारा में एक बार फिर पक्की सड़क न होने का दर्द ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जहां सरकार लगातार विकास के दावे करती है वहीं पर विगत 05 वर्षो से टूट कर खत्म हो गई सडक बनाये जाने की मांग के बावजूद सडक नही बन पा रही है।
ग्रामिणो ने बताया कि 06 महीने पूर्व मीडिया में खबर आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सड़क की साफ सफाई कराई गई थी। इन दिनों से हो रही बारिश के कारण इस सड़क पर आवागमन मुसीबत का सबक बन गया है। ग्रामिणो के निस्तारी की एकमात्र इस सड़क पर जहां लगातार गिली मिट्टी के फिसलम के कारण वाहन चालक गिर रहे हैं वहीं पर पैदल चलने काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े से सड़क निर्माण कराया जाने की मांग करते हुए कहा है कि अब वे ही आगे आकर हमें इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।


+ There are no comments
Add yours