17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों देशवासियो का दिल जीत लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया है।

इस जीत छत्तीसगढ के पूर्व खेल मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने भारतीय टिम को बधाई और शुभकामनाऐ दिया है।

भारत की जीत के साथ ही बैकुंठपुर में युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। रिमझिम बारिश के बीच युवा सड़कों पर निकले। जीत के बाद शहर के सभी वार्डो में युवाओ के द्धारा की जा रही आतिशबाजी की गूंज सुनाई दे रही थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours