जिले के जनपद बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत चेरवापारा के द्वारा सोखता के लिए खोदे गए गढडे ने मासूम के डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद मासूम के परिजनो का रोरोकर बूरा हाल है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में हुई बारिश से खोदा गया सोखता पानी से भर गया। इस दौरान खेलते खलते मृतक बच्चा आशुतोष उम्र 03 वर्ष दोपहर 3 बजे के आसपास उसमें गिर गया। घटना के बाद मासूम के पिता अशोक यादव सहित ग्रामिणो की मदद से निकाला गया। जबकि पानी में गिरने से उसकी मौत हो चुकी थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से सबक लेकर जिले में इस तरह की बोर और गडढे को तत्काल प्रभाव से बंद किये जाने की जरुरत है। वर्ना आने वाले दिनो में घटना की पुनरावृत्ति होने की संभावना बनी रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours