नगर पालिका कार्यालय व सफाई में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान नही किया गया है जबकि मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बैकुंठपुर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कर्मचारियों को रैनकोट, सुरक्षा जैकेट व सफाई कामगारों को हैंड ग्लब्स व मास्क और सफाई विद्युत व जल विभाग में कार्य करने वालो को हैण्ड ग्लब्स व सुरक्षा जैकेट वितरण किया जाये।
उन्होने कहा कि वर्षाकाल में सफाई कर्मचारी भीगते हुए अपना कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को बारिश से बचाव के लिए रेनकोट से बारिश के वक्त भी सफाई व्यवस्था नहीं रुकेगी। वर्तमान में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारि डोर टू डोर महिलाओं की संख्या कुल 60 औऱ प्लेसमेंट पुरुषों 115 कर्मचारी लगभग शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours