बैकुंठपुर में खुले में छोडे गये गडढे में मासूम की मौत के बाद जिला प्रशासन को इधर भी नजर डालनी चाहिए। शहर सेे अंबिकापुर जाने वाली सड़क में बैकुंठपुर के भाडी में लवली मोटर्स के सामने मुख्य सड़क से ठीक लगा एक जानलेवा गद्दा कर छोड़ दिया गया है। जिससे किसी वक्त कोई बडा हादसा हो सकता है बेहतर होता कि किस बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा दे रहे इस गड्ढे को तत्काल प्रभाव से भरवारा जाए एवं लोगों के जानो माल की रक्षा किया जाए।
रामजानकी धर्मशाला के बगल में जानलेवा गडढे
बैकुंठपुर शहर के रामजानकी धर्मशाला के ठीक बगल से बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर बैकुंठपुर नगर पालिका की नाली के गड्ढे कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। यहा सड़क के दोनों ओर नाली पर गडढे मौजूद हैं । सामार की सुबह 10 बजे लगभग इसी गड्ढे में एक चार पहिया वाहन का पिछला चक्का घुस गया। जिससे जिसे बड़ी मशक्कत के बाद लोगों के द्वारा निकाला गया । यहां पर हादसे का यह कोई पहली घटना नहीं है आए दिन इस गडढो के कारण हादसे होते ही रहते हैं बेहतर होता जिम्मेदार इस ओर ध्यान ।


+ There are no comments
Add yours