बैकुण्ठपुर प्रांतीय रजवार समाज छत्तीसगढ़ की सामाजिक समीक्षा बैठक बैकुंठपुर में हुई। बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने संगठन की मजबूती व समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक में रजवार समाज के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सामाजिक प्रांतीय संगठन का चुनाव व समाज में एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलेवार सामाजिक संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने विचार किया गया। इसके अलावा समाज में महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, युवाओं में समाज के निर्माण में भूमिका आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours