खबर प्रकाशित होते ही अल सुबह नेता के दुआर शिविर की सौगात लेकर पहुॅचे अधिकारी
बैकुंठपुर के मानापारा में पशुधन विकास विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया था आयोजन
कोरिया जिले के पशुधन विभाग में अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी के कारण प्रदेश सरकार के पशुओं के टीकाकरण अभियान को पलीता लगाने वाले सारे अधिकारियों कर्मचारियों खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आये और अल सुबह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव के मोहल्ले में टीकाकरण का शिविर लगाने पहुॅच गये। इसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें अपनी उपस्थिति का अहसास कराने की कोशिश की । जिसमें उनके घर के समीप कुर्सी टेबल लगाकर शिविर लगाकर बैठ गये। इस तरह की शिविरो से बेहतर होता कि किसानो के घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाता।
दूसरी ओर दवाब में शिविर तो लगा दिया गया किन्तु गंभीरता का हाल यह रहा कि पशु विभाग के नियमित कर्मचारी अपने सरकारी कार्य को छोड़ दूसरे धंधों से अपनी मासिक आमदनी बढ़ाने में लगे नजर आ रहे हैं। बैकुंठपुर के जनपद के ग्राम मानपारा में पशुधन विकास विभाग कोरिया की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु विभाग में पदस्थ फूलचंद एक्का अपने टीशर्ट पर लोगों को वजन कम करने के नुस्खे बताने का बिल्ला लगा कर….अभी वजन कम करें पूछे हमसे कैसे बताते नजर आ रहे हैं। बिल्ला लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बेशर्मी से वजन कम करने के नुस्खे बताने में लग गया और इस दौरान पशु विभाग के सभी बडे अधिकारी भी उसके गैर चिकित्सीय नुस्खो को सुना उसमें अपनी सहमति जा रह । जिला प्रशासन को ऐसे कर्मचारियों की ओर ध्यान देने की जरूरत है जो शासन के दिये कामों को छोड़कर अपने निजी लाभ के लिए ड्यूटी करते हैं । जब फूलचंद एक्का से बिल्ला उतारने को कहा गया तो वह बड़ी बदतमीजी से क्या भी कहने लगा कि जाओ कलेक्टर के यहां शिकायत कर दो । अब यह देखना होगा कि कोरिया कलेक्टर इन चौलेंज करने वाले कर्मी पर क्या एक्शन लेते हैं। या फिर ये सज्जन पशुओ का ईलाज करने के बजाय आम लोगो में वनज कम करने की दवा बेच रहा है।
रेवा यादव ने शिविर में कर्मियो को फटकारा
दूसरी ओर पशु विभाग के कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार के दौरान आराम की लत पड़ गई है जिसका सिलसिला प्रदेश में सरकार बदलने के बावजूद भी जारी है। इस दौरान रेवा यादव ने आयोजित शिविर के संबंध में उनसे कहा कि बेहतर होता किया कम आप मेरे द्वारा आपत्ति करने से पहले करते । उन्होंने इस दौरान विवाह के कई कर्मचारियों को खरी खोटी भी सुनाया । उन्होंने कहा कि मैं खुद गौसेवक हूं और देख रह रहा हूं कि आप लोग का व्यवहार कार्य के प्रति गंभीर नहीं है । उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि आप लोगो के कार्यशैली में परिवर्तन नहीं होता है तो इसकी शिकायत लेकर मैं ऊपर तक जाऊंगा । वहीं पर पशु विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पशुओं को टीकाकरण के लिए अब प्रतिदिन एक-एक गांव में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि कुर्सी टेबल लगाकर बैठने से पशुओं का टीकाकरण कैसे होगा इस बात का जवाब अधिकारियों और कर्मचारियों के पास नहीं था।



+ There are no comments
Add yours