बैकुंठपुर।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजनीतिक दूर्भावना से दर्ज कराये गये सभी प्रकरणो को वर्तमान भाजपा सरकार वापस लेने की तैयारी कर रही है। कोरिया जिले के भाजपा से भी सरकार ने इसकी जानकारी मांगा था। बताया जा रहा है कि कोरिया जिले में दो मामले एैसे हैं जो राजनिति से प्रेरित बताये जा रहे हैं। जबकि पूरे प्रदेश में भाजपा के लोगो पर कुल 137 दर्ज प्रकरणों दर्ज हुए। जिसमें से सरकार ने 46 प्रकरणों की समीक्षा की है। जिस सबंध में डिप्टी सीएम अरुण साव भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि हमारे कई नेताओं को कांग्रेस सरकार ने झूठे केस में फंसाया। मंत्रीमंडलीय उप समिति के विचारों पर राज्य सरकार जल्द निर्णय लेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours