बैकुंठपुर।
प्रकृति पर्व करमा का त्योहार सोमवार को जिले भर में उल्लास, आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। करमा को लेकर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के गांव-गांव में करमा डाल की स्थापना कर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। करमा पूजा को लेकर जिले के शनिवार की रात चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में करमा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वमंत्री बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े ने किया।

जिसमें लोगो ने मांदर व ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमकर इस पावन पर्व का आनंद लिया। शनिवार की रात चरचा सहित अन्य कई क्षेत्रो में करमा पूजा के उपरांत भी लोग झूमते-गाते रहे। करमा पर्व को लेकर पूजा स्थल को फूल-माला से सजाया गया था। वहीं अखाड़ों में पाहन-पुजार ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना संपन्न कराया। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं में करमा पर्व को ले विशेष उत्साह देखा गया। पूजा से पूर्व गांव के युवक-युवतियों द्वारा पाहन-पुजार के नेतृत्व में नृत्य संगीत के साथ करम डाल अखड़ा लाया गया था। रविवार की सुबह करमा झांकी निकालकर पूरे गांव में घूमते हुए विसर्जन किया जाएगा। लोगों ने पाहन-पुजार के नेतृत्व में करम डाल की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। बहनों ने भाइयों के लिए उपवास रखकर उनकी लंबी उम्र व सुख-शांति की कामना की।


+ There are no comments
Add yours