मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा के संबंध में मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ


मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के मनेन्द्रगढ़ आगमन पर क्षेत्र की बहुत पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग मेडिकल कॉलेज के लिए मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में उल्लेखित है कि हमारे क्षेत्र के दोनों विधायक , कलेक्टर कोरिया, सांसद प्रतिनिधि एवं जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि का निरीक्षण 29 जुलाई 2020 को किया गया । सरकार के इस निर्णय से पूरे कोरिया जिले एवं आसपास के जिले के लोगों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा सहित विकास हेतु नए मार्ग प्रशस्त होने व कोरोना (कोविड-19) काल में इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में एक ऊर्जा का संचार हुआ । पूरा क्षेत्र दशकों से विभिन्न मांगों को लेकर एवं घोषणा पश्चात क्रियान्वयन ना होने को लेकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा था परंतु 29 जुलाई 2020 को समस्त जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण के साथ ही दोनों विधायक के संयुक्त कथन कि आगामी 2 माह में मेडिकल कॉलेज मनेंद्रगढ़ का भूमि पूजन किया जाएगा इससे क्षेत्र में जो खुशी की लहर दौड़ी थी आज उसी कार्य के क्रियान्वयन को लेकर थोड़ी संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसे आप ही जल्द दूर करेंगे ऐसी जनता की कामना है मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप एवं क्षेत्र की जनता चाहती है कि मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन आपके कर कमलों द्वारा हो और पूरा वनाच्छादित कोयलांचल क्षेत्र जो पिछड़ गया है वह भी संपूर्ण प्रदेश के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो ।
हमें आपसे पूर्ण आशा एवं निवेदन है कि जल्द से जल्द आप अपने कर कमलों से मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करने की महती कृपा करेंगे । इस दौरान मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप से अंकुर जैन,आशीष मजूमदार, राजेन्द्र तिवारी, रवि अग्रवाल , जसमीत कौर, मनप्रीत कौर जी मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours