किसानो को धान का 3100 एकमुश्त भुगतान, मुख्यमंत्री का सराहनिय फैसला-विधायक

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ में किसानो के धान की फसल के लिए 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान के कैबिनेट के अहम फैसला का स्वागत करते हुए बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि यह किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय है। उन्होने कहा कि इस निर्णय के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
गौरतलब हो कि इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रूपए सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours