विधायक कमरो ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नई लेदरी प्रवास के दौरान सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने क्षेत्र के चहुँमुखी विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी को तवज्जो देते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में नगर पंचायत नई लेदरी व खोंगापानी में जलावर्धन योजना, नागपुर में नवीन कॉलेज की स्वीकृति, कोटाडोल में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, सिद्धबाबा पहाड़ी, अमृतधारा व रमदहा को पर्यटन में विकसित करने तथा मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति आदि मांग शामिल रही। उल्लेखनीय है कि विधायक गुलाब कमरो क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। उनके द्वारा शासन-प्रशासन से लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराई जा रही है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने नगर पंचायतों में जहां पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का ध्यान रखा है वहीं नागपुर में उच्च शिक्षा व दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कोटाडोल में बिजली व्यवस्था को ज्यादा तवज्जो दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक महत्व के स्थल सिद्धबाबा पहाड़ी के साथ अमृतधारा व रमदहा को पर्यटन के रूप में विकसित करने व मनेंद्रगढ़ की बहुप्रतीक्षित मांग के मेडिकल कॉलेज के लिए भी पहल की है। विधायक कमरो के ज्ञापन में उल्लेखित सभी मांगों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours