मौत के पुलिया से परेशान लोगो को विधायक के प्रयास से मिली निजात…..भइयालाल राजवाड़े की पहल से धनुहर नाला पर 06 करोड से उच्चस्तरीय पुल का होगा निर्माण

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

बैकुंठपुर से बिलासपुर मार्ग पर स्थित धनुहर नाला पर जल्द ही उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े की पहल और कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के लिए 609.31 लाख रुपये (6 करोड़ 9 लाख रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यातायात होगा सुगम, आम लोगों को मिलेगी राहत

धनुहर नाला पर संकरी पुल होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहनों का आवाजाही होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी होती थीं। जलभराव और अव्यवस्थित मार्ग के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। अब इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों, वाहन चालकों को राहत मिलेगी और बैकुंठपुर-बिलासपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा।

निविदा प्रक्रिया से पहले डीपीआर बनेगा

लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुल के लिए तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर (दैनिक प्रगति रिपोर्ट) बनेगा ततपश्चात निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस परियोजना को श्जवाहर सेतु योजना के तहत क्रियान्वित किया जाएगा और इसका निर्माण केवल शासकीय भूमि पर ही किया जाएगा।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार-भइयालाल

इस परियोजना की स्वीकृति से स्पष्ट है कि क्षेत्रीय विकास को लेकर सरकार और प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं। विधायक भइयालाल राजवाड़े ने कहा कि श्यह पुल क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। यह बैकुंठपुर और बिलासपुर के बीच यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा।

समाज को मिलेगा लाभ-श्रीमती त्रिपाठी

फोटो

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि श्यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। शासन की प्राथमिकता है कि हर आवश्यक अधोसंरचना को समय पर पूरा किया जाए।

हादसो की समस्या से मुक्ति मिली – रेवा यादव

अब क्षेत्रवासी जल्द ही इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत होते देखेंगे, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। अब लोगों को हादसो की समस्या से मुक्ति मिली वहीं वाहनों का आवागमन भी सुगम होगा।

विधायक जी के प्रयासो की सफलता – वंदना राजवाडे

प्रदेश सरकार के द्धारा विधायक जी के अथक प्रयासो से मिली पुल निर्माण होने के बाद लोगों को बडी समस्या से निजात मिलेगा। दशको से यह पुलिया पर लगातार एक्सीडेंट हो रहे थे अब इससे मुक्ति मिलेगी।

व्यापारियो को मिली बडी राहत – सुवैज अहमद

अब सरकार द्वारा इस नदी पर उची पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद क्षेत्र वासियो की समस्या से निजात तो मिलेगी । साथ ही साथ लोगो को जानो माल के हो रहे नुकसान अब बंद होगी । जिससे व्यापारियो को बडी राहत मिलेगी।

जल्द निर्माणकार्य होगा शुरू-रजनीश गुप्ता

वर्तमान भाजपा सरकार एवं स्थानिय विधायक जी का आभार। उनके ही प्रयासो से इस हादसो के नाले पर बडी पुल का निर्माण संभव हो सका। शासन ने ब्रिज के निर्माण हेतु 06 करोड़ रुपए का बजट पास किया है जल्द ही इसका निर्माणकार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

हर साल सैकडो हादसे अब नही होंगे – दिनेश राजवाडे

क्षेत्र में पिछले 04 दशको से नाले पर उच्चस्तरिय पुल का निर्माण नही होने के कारण विगत वर्षो में धुनहर नाला की वर्तमान पुलिए पर हर साल सैकडो की संख्या में हादसे होते आ रहे हैं। अब बिलासपुर बैकुंठपुर मार्ग पर आम लोगो के साथ साथ व्यापारियो के जानोमाल की रक्षा होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours