अब कोल माफिया पर कार्यवाई के लिए मुख्यमंत्री को आना होगा
धड़ल्ले से कोयले की लूट, प्रशासन से मिली छुट !
बैकुंठपुर
कोरिया के बंद पड़े कोयला खदानों में धड़ल्ले से कोयले का खनन चरम पर है। इन चर्चित इलाके में कोल माफिया कोयला खनन कर रहा है लगातार इसकी खबरे प्रकाशित किये जाने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाई नही होना सारी कहानी बया कर रहा है। कोरिया के पटना और चरचा इलाके में बंद पड़े कोयला खदान में कोल खनन का काम किया जा रहा है। बंद कोयला खदानों में खनन का खेल चल रहा है। कोल माफिया अपने गुर्गाे और आदमियों के जरिए अवैध तरीके से खनन का काम के बाद कोयले का अवैध परिवहन भी किया जा रहा है। पुलिस विभाग, वन विभाग और खनिज विभाग भी इस मामले में अनजान नही है। अब लगता है कार्यवाई कराने मुख्यमंत्री को शायद आना पडेगा ।

+ There are no comments
Add yours