जिले के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक राज्योत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत सभाकक्ष से विडियो कांफ्रेस माध्यम से हुए शामिल
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
राज्य स्थापना के 21 वे राज्योत्सव कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोविड 19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम इस वर्ष आयोजित नहीं किया जा रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जिलों से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवम् जनता से जुड़े। राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शासन द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रदेश की जनता को दी तथा प्रदेश की जनता को कहा की आप सभी को विभिन्न योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु विभागो में सतत क्रियान्वयन किया जा रहा है, भले ही वह स्वच्छता और स्वास्थ्य के विषय की बात हो या कुपोषण से मुक्त कर सुपोषित करने की, छत्तीसगढ़ के सभी नागरिक के प्रति शासन उत्तरदायी है और संकल्पित भी।

बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध करने का कार्य किया जा रहा है और सभी क्षेत्रो में कार्यक्रम कामयाब हो रहा है।
मुख्यमत्री ने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसे योजनाओं के माध्यम से मजबूत और सशक्त करने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने राज्योत्सव कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में विकास हेतु उचित अधोसंरचना तैयार करने का कार्य किया जा रहा है, इससे रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी ओर नियोजन के कार्य मे भी प्रगति आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए कोविड 19 के दौरान पीडीएस के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया गया है। पीडीएस प्रणाली अच्छा कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य के अंतिम छोर में बसे लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हंै।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सहित अन्य जिले के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा, अपर कलेक्टर एस एन मोटवानी, एस डी एम सूरजपुर पुष्पेन्द्र शर्मा, एस डी एम प्रतापपुर सी एस पैकरा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours