अब बैंक की जरूरत नहीं…..अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से महिलाओं को मिली सुविधा
बैकुंठपुर
बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत जूनापारा में आज अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं महतारी वंदन योजना की राशि निकालने पहुँचीं। इस अवसर पर हितग्राहियों ने अपने खाते से योजना की निर्धारित राशि प्राप्त की और सरकार के प्रति आभार जताया।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज ग्राम पंचायत जूनापारा में तलवापारा निवासी शिवकुमारी ने भी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से 1000 रुपए की राशि निकालते हुए कहा कि यह पैसा उनके घरेलू खर्चों में बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।



+ There are no comments
Add yours