राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव का भव्य स्वागत
बैकुंठपुर
पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव के प्रथम कोरिया आगमन पर विश्राम गृह बैकुंठपुर में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त रामनाथ यादव विश्राम गृह मे पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ से मुलाकत की।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मनेजर राजवाड़े, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, युवा नेता शारदा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनोज साहू, सुशील यादव, जिला मंत्री रमेश तिवारी, जिला सचिव सुरेन्द्र राजवाड़े, जिला कोषाध्यक्ष रवि पाण्डेय, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



+ There are no comments
Add yours