ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर में खुशी का माहौल

बैकुंठपुर।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकुंठपुर में खुशी की लहर है। लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। महिलाओं का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती को वह खुद बॉर्डर पर जाने को तैयार हैं विभिन्न इलाकों में नागरिकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आम लोगों में चर्चा थी कि यह कार्रवाई केवल सैनिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक है। भारतीय सेना इस ऑपरेशन पर लोगो ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भारत के शौर्य और वीरों की गाथा-योगेश शुक्ला

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर इंडियन एयरफोर्स की स्ट्राइक से पूरे देश के लोगों में खुशी है। कां्रगेस के पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में सबक सिखाने को लेकर भारतीय वायुसेना को बधाई ।

करनी का फल भोगना ही पडता है-रेवा यादव

विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाक से आए आतंकियों ने निर्दाेष पर्यटकों को गोली का निशाना बनाया था। पाक आतंकियों ने कई बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ दिया था। हमारी वायुसेना ने देर रात को पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के कई ठिकानों पर हमला किया।

नारीशक्ति को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा-गीता राजवाडे

जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाडे ने कहा कि लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को सबक सिखाना काफी जरूरी था। जिले में भी लोग इस ऑपरेशन से काफी खुश हैं बुधवार सुबह से ही बड़ी तादाद में महिलाओ ने भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई के लिए शुभकामनाएं दी। नारी शक्ति को देश भारतीय सेना और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

यह हमला ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है-वंदना जायसवाल

न्यू लाइफ नार्शिंग की डायरेक्टर वंदना जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। यह हमला ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। यदि इसके बाद भी उसे समझ नहीं आई तो भारत जड़ से खत्म करने में सक्षम है।

आंतकियो और जवाब लेना है क्या-वंदना राजवाडे

जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों का नरसंहार करते हुए कहा था कि मोदी को बता देना। पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा भी था कि हम चुप नहीं बैठेंगे और उसका जवाब पाकिस्तान को मिल चुका है। आंतकियो और जवाब लेना है क्या।

महिलाओ को मिला सूकून-शिल्पी गुप्ता

पार्षद शिल्पी गुप्ता ने कहा कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है भारत ने लक्ष्यों के चयन और उसे अंजाम देने में काफी संयम दिखाया है। एयर स्ट्राइक के बाद मीडिया में वीडियो आये हैं, जिसमें लोग आग की लपटों के बीच भागते नजर आ रहे हैं जिससे उन महिलाओ को सूकून मिला होगा जिन्होने अपना सब कुछ खो दिया था।

सेना ने अपना दम दिखाया। बधाई-डॉ. गौतम पैकरा

जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पदस्त डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और डायरेक्ट किया। सेना ने अपना दम दिखाया। इसके लिए उनको बधाई।

आतंकियो पर कार्रवाई का इंतजार खत्म-गणेश राजवाडे

कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद से ही भारत की कार्रवाई का इंतजार था। आतंकी हमले के ठीक बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान पर कई कूटनीतिक फैसले लिए। इस बीच आतंकियों पर सैन्य कार्रवाई की गई है।

ऑपरेशन सिंदूर से देशवाशियो खुश-सुवैज अहमद

भाजपा नेता सुवैज अहमद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने मंगलवार आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर पूरे देशवाशियो ने खुशी जताई है। पहलगाम हमले में अपने पति को खो चुकी बहनो को सरकार ने कुछ राहत दी है। इस शुरुआत के लिए हम और पूरा देश टकटकी लगाए बैठा था।

उन्होंने कहा कि जो दोषी है और मास्टर माइंड है, उसको सजा दी जाए। ताकि हमें और पूरे देश को अच्छा लगे कि वाकई में जिन्होंने यह घिनौनी हरकत की थी, उनको सजा मिली है। हमें भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि वे आतंकियों से पूरा बदला लेंगे। यह विनय नरवाल समेत पहलगाम हमले के मृत लोगों को श्रद्धांजलि है।

आतंकियों को मिली सजा-अनिल साहू

भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को बैकुंठपुर के लोगों ने भी काफी सराहा है जिले के लोगों का मानना है कि जिन लोगों ने हमारे देश की माता बहनों का सिंदूर उजाड़ा उनको इसी तरह की सजा मिलने की उम्मीद थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, जो उन्होंने भारतवासियों की उम्मीद के अनुसार आतंकियों को सजा दी है।

बहनो का सिंदूर भारत के सिर का ताज-अमित चिकनजूरी

युवा भाजपा नेता अमित चिकनजूरी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। इसे लेकर युवाओं से लेकर आम जनता में उत्साह है पूरे विश्व ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की है। भारत की महिलाओं की मांग सिंदूर भारत के सिर का ताज है। पीएम ने बता दिया कि हम उनकी रक्षा में कुछ भी कर सकते हैं।

देश प्रधानमंत्री के साथ-दिनेश राजवाडे

भाजपा युवा नेता दिनेश राजवाडे ने कहा कि प्रधनमंत्री ने पहले ही कहा था कि हम किसी को छेड़ते नहीं और कोई हमे छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नहीं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जवाबी कार्रवाई की है वो विश्व शान्ति के लिए ऐतिहासिक कदम है। पूरा देश भारतीय सेना के साथ तन-मन से कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पाकिस्तान को सबक जरूरी था-अमरनाथ साहू

समिति प्रबंधक अमरनाथ साहू ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की हमले के बाद देश भर में खुशी की लहर है। पाकिस्तान को सबक सिखाना काफी जरूरी था जिले में भी लोग इस ऑपरेशन से काफी खुश हैं। भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई के लिए शुभकामनाएं ।

आपरेशन सिंदूर नारी शक्ति का सम्मान-नागेश्वर रजक

भाजपा नंेता नागेश्वर रजक का कहना है कि इस बार हमारी सरकार आतंकियों को पूरी तरह से खत्म कर देगी। देश भर की नारी शक्ति ने सुबह-सुबह ही भारत माता की जय वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। इधर, जिले के लोगों ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जाहिर की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद-बसंत राय

भाजपा नेता बसंत राय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने न सिर्फ पाकिस्तान को चेतावनी दी है, बल्कि देशवासियों के दिल में भरोसा भी मजबूत किया है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, जो उन्होंने भारतवासियों की उम्मीद के अनुसार आतंकियों को सजा दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours