सुशासन तिहार के समाधान शिविर में आयोजित हो रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर यातायात प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर डॉ. महेश मिश्रा द्वारा जिले में आयोजित समाधान शिविरों में यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, मानव व्यापार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने की समझाइश दी गई साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया।


श्री मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग, गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क सुरक्षा मितान, सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीका, मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन नहीं करने, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।


जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित उक्तजिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित उक्त जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश साहू, यातायात प्रभारी वीरबल राजवाड़े, थाना प्रभारी हेमंत अग्रवाल, विनोद पासवान, विपिन लकड़ा, प्रमोद पांडेय, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, बालेश्वर महानंदी, सहायक उप निरीक्षक महेश कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक पांडेय, आरक्षक मनोज पांडेय, प्रदीप श्याम, गुलशन महानदियांँ, देव प्रसाद, केशव सोनवानी महिला आरक्षक रंजना बेक के साथ नायक डॉ. महेश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours