लौट रहा है कोरोना…..शासन ने जारी किया जिले में अलर्ट……लोगो से सावधानी बरतने, भीड़भाड़ से बचने और लक्षण पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कौन भूल सकता है वो दहशत भरें दिन जब लॉकडाउन में सुनी सडके और दुनिया भर में मौत नाच कर रही थी। इस तरह की स्थिति दोबारा न बने इसके लिए शासन ने कमर कस ली है और प्रदेश में पहला केस सामने आते ही अपनी व्यवस्था को दूरुस्त करना शुरु कर दिया है। शासन ने जारी किया जिले में कोरोना अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज, जिन्हें सर्दी खांसी, बुखार अथवा गले में खराश हो, उनकी समुचित देखभाल की जाए।

एकीकृत रोग निगरानी के दिशा निर्देश अनुसार एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भर्ती किया जाए। जिलों में सामान्य इन्फ्लूएंजा वाले लक्षणों के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विदित हो कि एक बार फिर से दुनिया भर के देशो में और कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। वही पर देश के अलग-अलग शहरों से कोरोना के मामले आने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच रायपुर में एक व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

जिस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के सभी अधिकारियों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं। कोविड केसेस के आने पर बेड भी आरक्षित करने, दवाइयां और मैन पावर भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। शासन ने लोगों से अपील की जाती है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नही है।

तीन तरह से की जाती है कोरोना की जांच

ट्रू नॉट टेस्ट
रैपिड टेस्ट
एनटीपीसीआर टेस्ट

शासन ने की अपील-लक्षण मिले तो जांच कराएं

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, भीड़भाड़ से बचें और कोई लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours