प्रदेश में पहली बार गूंजी एआई अटेंडर नेहा की आवाज……नेहा बोली न्यू लाइफ नर्सिंग कॉलेज में स्वागत है आपका
कालेज ने जारी किया टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 08068890538

बैकुंठपुर।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर, ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नई शुरूआत की है। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर, राज्य का पहला कॉलेज बन गया है जहां नर्सिंग कार्स के एडमिशन संबंधित पूछताछ के लिए एक एआई को तैनात किया गया है। इस एआई एसिस्टेंट को लिया पप्स एआई द्वारा विकसित किया गया है, जो अब कॉलेज के अधिकारिक फोन नंबर 08068890538 पर 24 घण्टे सातो दिन उपलब्ध है।

छात्र अब एक कॉल पर कोर्स, फीस, योग्यता, आवेदन तिथि एवं अन्य सभी जानकारी हिन्दी एवं अंग्रेजी में तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन के द्वारा अवगत कराया गया। यह एआई एसिस्टेंट हमारी एडमिशन टीम का बोझ कम करने के साथ-साथ छात्रों को सही और समय पर जानकारी देने का एक आधुनिक माध्यम बन चुका है। खासकर ग्रामीण छात्रों के लिए यह एक वरदान साबित हो रहो है। इस असिस्टेंट ने तैनाती के पहले ही सप्ताह में 500 से अधिक कॉल्स की संभाला है, जिससे एडमिशन प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक प्रभावी और समावेशी बनी है।



मुख्य विशेषताएं-
चौबीसो घंटे कार्यरत वॉयस असिस्टेंट, कोर्स, फीस, योग्यता, आवेदन तिथि आदि पर त्वरित जानकारी, हिन्दी और अंग्रेजी में संवाद करने में सक्षम। हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र तक बिना किसी डिजिटल बाधा के जानकारी पहुचें लिया प्लस एआई के प्रतिनिधि ने कहा। इस एआई तैनाती के जरिए हम ग्रामीण भारत में भी उच्च शिक्षा को और अधिक सुलभ बना रहे हैं।




+ There are no comments
Add yours