पीएम श्री विधालय बच्चों को बेहतर शिक्षा व अवसर प्रदान करने निरंतर रहेगा प्रयासरत
स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रो को प्रमाणपत्र और मेडल देकर किया गया सम्मानित
बैकुंठपुर।
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला चरचा में 15 अगस्त के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में शानदार व बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गत शुक्रवार को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधान पाठक सीमा मिश्रा, संकुल समन्वयक राजेंद्र कुमार मंडल तथा शिक्षिकाएँ तरसेन टोपो और अनु जोशी के मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग से विद्यार्थियों में पढ़ाई और प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह व आत्मविश्वास का विकास हुआ है। शिक्षकों के निरंतर प्रयास और बच्चों की मेहनत से विद्यालय का परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। इससे न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उन्हें अनुशासन, देशभक्ति और सामूहिकता जैसे मूल्य भी प्राप्त होते हैं।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में बच्चे और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे तथा विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में बच्चे और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे तथा विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्रधान पाठक सीमा मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है, जिसमें शैक्षिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ शामिल हैं। शिक्षक बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं। अभिभावकों का सहयोग भी विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय परिवार ने आगे की योजनाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि वे बच्चों को और भी बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। विद्यालय का उद्देश्य है कि बच्चे न केवल शैक्षिक रूप से मजबूत हों, बल्कि वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करें।

+ There are no comments
Add yours