कार ने मारी खडी ट्रैक्टर ट्राली को ठोकर…..गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एसईसीएल कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10.30 बजे नजीर पेट्रोल पंप के समीप अपने घर रकैया निवासी कार क्रमांक एमपी 18 सी 9906 द्धारा पाण्डोपारा कॉलरी में डियूटी के लिए जा रहे 40 वर्षीय विनोद कुमार कुजूर जैसे ही घटना स्थल पर पहुॅचे सडक किनारे खडी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। टक्क्कर इती भीष्ण थी कि कार के परखच्चे उड गये। मौके से लोगो ने इसकी सूचना बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस को दिया।

जिस पर तत्काल कोतवाली प्रभारी विपिन लकडा की टिम मौके पर पहुॅची। और लगभग डेढ घण्टे की मशक्कत के बाद गैंस कटर से कार की बॉडी काटकर बुरी तरह से घायल व्यक्ति को कार से निकाला। जिसे तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया। किन्तु घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डाक्टरो ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का बाया हाथ पुरी तरह से टूट गया था। एवं सिर से रक्त सिराव हो रहा था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours