हादसे को निमंत्रण…….ट्रांसफॉर्मर के नीचे रोजाना लग रही दुकानें, कभी भी हो सकता है हादसा
बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय कै बैकुंठपुर पुराने सब्जीमंडी के मुख्य सडक पर ट्रांसफार्मर के नीचे सजी दुकानें हर दिन हादसे को निमंत्रण दे रहा है। बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान लगाना किसी हादसे को आमंत्रण देने से कम नहीं है इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर के बने बॉक्स में थैला एवं अन्य सामानों को भी टांग जाता है। जो कहीं ना कहीं एक बहुत बड़ी लापरवाही है।

यहा खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। स्पार्किंग होने पर कई बार भगदड़ भी होता है। लेकिन उसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही की जा रही है। ना तो इसको लेकर बिजली विभाग गंभीर है और ना ही प्रशासनिक को कोई कार्रवाई हो रही है। हालांकि दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि गरीबी की वजह से वे दुकान लगाते हैं और इसी दुकान से उनके पूरे परिवार का भरण पोषण होता है।
जान जोखिम में डाल लग रही दुकाने
ट्रांसफॉर्मर के आसपास अतिक्रमण पर सजा का प्रावधान बिजली पोल व ट्रांसफार्मर के आसपास अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सजा का प्रावधान है। लेकिन ट्रांसफार्मरों के नीचे दुकान से जाने वाले दुकानदारों को ना तो अपनी जान की परवाह है और ना ही कानूनी कार्रवाई की। दुकानदार खुद की जान जोखिम में डालते हुए ग्राहकों को भी खतरा डालते हैं। कई बार घटनाएं भी घट चुकी है।
ट्रांसफॉर्मर के आसपास की घेराबंदी की मांग
लगातार यहा के व्यापारियो के द्धारा ट्रांसफॉर्मर के आसपास लोगो को दुकाने लगाने से मना किया जाता है किन्तु रोजाना दुकाने लगाने वाले लोगो के द्धारा वाद विवाद किया जाता है। यही कारण है बाजार वासियो ने विभाग से मांग करते हुए कहा है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास की घेराबंदी किया जाये। जिससे इसके नीचे दुकाने लगे ही नही।

+ There are no comments
Add yours