जामपारा में तीन राज्य के कलाकारो की मेहनत तैयार हो रही माता की प्रतिमा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिले के बैकुंठपुर समेत सभी क्षेत्रो में नवरात्रि की तैयारी अंतिम रचण में है। इस बार का नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर से लेकर दशहरे तक यानी 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस वर्ष बैकुंठपुर, चरचा, पटना सहित आसपास क्षेत्र में मां अपने विराट स्वरूप में पंडालों में विराजेंगी। पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा को लेकर बैकुंठपुर जामपारा पूजा समिति के प्रमुख अमित चिकनजूरी ने बताया कि श्री धनेंद्रेश्वर महादेव मंदिर शिव शक्ति पीठ जामपारा में इस बार भव्य और दिव्य माता की मूर्ति का निर्माण कराने के लिए दूर्ग जिले के थानोद से विशेष कारिगरो को टिम बुलाई गई हैं। उन्होने बताया कि इस पूजा की मूर्ति के निर्माण के लिए सिर्फ 01 लाख दिये गये हैं। पंडालों में विराट स्वरूप में मां विराजेंगी। इस बार धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित किया जा रहा है। जबकि श्रृंगार का सामान कलकत्ता से लाया गया है। वही पर पंडाल को भव्यता देने महाराष्ट्र से कारिगरो की टिम कार्य पर लगी हुई है।

22 सितम्बर से शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि सोमवार 22 सितम्बर से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 02 अक्टूबर को होगा। मान्यता है कि महालया के दिन जब पितृगण धरती से लौटते हैं तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर आती हैं, जिस दिन नवरात्र का आरंभ होता है उस दिन के हिसाब से माता हर बार अलग-अलग वाहनों से आती हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours