भाजपा प्रवक्ता की धमकी के खिलाफ कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर


भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा कांग्रेस सांसद एवं देश के वरिष्ठ नेता माननीय राहुल गांधी जी को टीवी बहस के दौरान खुलेआम “सीने में गोली मारने” की धमकी देने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, आशीष यादव, विकाश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार राजवाड़े, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष सिंह, मोनू मांझी, संतोष गोयन विजय चक्रधारी एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने मांग की कि पिंटू महादेव के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि भाजपा प्रवक्ता का यह बयान केवल आपत्तिजनक ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और समाज में नफरत व हिंसा को बढ़ावा देने वाला है, जिससे कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours