तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
शारिरिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खेल जरूरी है खेल से हमें शारीरिक तन्दुरूस्ती के साथ प्रशंशा प्रसिद्धि भी मिलती है हमें दैनिक जीवन में किसी न किसी खेल विधा से अपने आप को जोड़कर रखना चाहिए।
उपरोक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सिरकोतगा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा । ग्राम सिरकोतगा मिनी स्टेडियम में क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला जूपिटर इलेवन तथा डेंजर इलेवन टीम ग्राम सिरकोतगा के मध्य दस – दस ओव्हर का खेला गया जिसमें डेंजर इलेवेन के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओव्हर में 45 रन बनाकर । आल आउट हो गई। वहीं जुपिटर इलेवन टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 05 ओवर एवं 01विकेट में 46 रन बनाकर फाइनल मैच अपने नाम किया। मचासीन मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी व मेडल पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। मैच समापन समारोह में असफाक खान पार्षद सेवानिवृत्त शिक्षक ऋषि मुनि राय मनोज राय अजय राय उप सरपंच सत्येन्द्र राय पूर्व ज प सदस्य धर्मेन्द्र झारिया ग्राम सचिव शुक्ला राम सहित दर्शक ग्रामवासी सोसल डिसटेसिग नियम का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours