तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
जिसमें शाम होने के बाद वेस्ट चिरमिरी के बंद हो चुके खदान और बैंकर और छन्ना लोहे के पाइप एंगल और लोहे की प्लेट को काटा जा रहा है।
और आधी रात होने पर गाड़ी के माध्यम से उक्त कबाड़ को वहां से निकाला जा रहा है।
जिसमें नर्सरी ओपन कास्ट के कुछ जगहों पर अवैध रूप से कटा हुआ लोहा को छुपाया जाता है और एक गाड़ी हो जाने पर उसे रात के अंधेरे में पार कर दिया जाता है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी इसी तरह वेस्ट चिरमिरी के इस बैंकर की कटाई हो रही थी जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी के. एस. ठाकुर ने कार्रवाई की थी जिसमें तीन ट्रैक्टर कबाड़ भी जप्त किया गया था।
लेकिन कार्रवाई के बाद एक बार फिर इस क्षेत्र से बड़े स्तर पर कबाड़ का कार्य गिरोह द्वारा किया जा रहा है।
जिसमें कबाड़ गिरोह जिसमें भैंसा दफाई का कबाड़ व्यवसाय के द्वारा और साथ साथ स्थानिय चोर भी कबाड़ की काला बाजारी में लिप्त और सक्रिय हैं।
शाम से आधी रात तक यहां पर लोहे की कटिंग की जाती है जबकि उसके बाद लगभग 3बजे के बाद गढ्ढा दफाई के पास गाउन्ड में पिकअप और ट्रैक्टर के माध्यम से पार कर दिया जाता है यह पूरा खेल रात के 3 बजे से लेकर 5 के बीच में किया जाता है।

लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय है और की तरह से कोई भी कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है।
तो वहीं क्षेत्र में फिर से लोहा चोर सक्रिय हो गए हैं।
फिलहाल एसईसीएल का यह खदान पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ है और जहां इसके कटने से भविष्य में कभी भी खदान खुलने का रास्ता बंद हो जाएगा साथ ही करोड़ों रुपए का घाटा एसईसीएल प्रशासन को हो जाएगा।
गिरिजा शंकर साव ( प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी पोडी)”मामले की जानकारी लेकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी
as

+ There are no comments
Add yours