तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
राज्य में आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में निवासरत आदिवासी समुदाय के सामाजिक , सांस्कृतिक तथा आर्थिक विकास के लिए पूर्व में बस्तर , दक्षिण क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण गठित था। परंतु वर्तमान सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय , अनुसूचित जाति – जनजाति समूहों को प्राधिकरण से व्यापक स्तर पर जोडने के लिए पुराने प्राधिकरण को समाप्त कर नया आदिवासी विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण से क्षेत्रीय आवश्यकता के विकास कार्यों की स्वीकृतियां दी जा रही है। परंतु सही माँनिटरिंग के अभाव में भ्रष्टाचार के दीमक ने सरकार की महती योजना पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंर्तगत ग्राम पंचायत कठौतीया में सरगुजा विकास प्राधिकरण योजना से बनी सी सी सड़क में नजर आ रहा जो साल भर में ही दम तोड़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठौतीया में लगभग पांच लाख प्रशासनिक स्वीकृत राशि वाली मेन रोड से राम सिंह के घर तक की सी सी सड़क एक वर्ष में ही उखड़ने लगी है। सड़क की वर्तमान स्थिति देखकर इसके क्वालिटी का अंदाज़ा असानी से लगाया जा सकता है। इसके पूर्व ग्राम पंचायत डंगौरा में इसी योजना से बनी सी सी सड़क के स्तरहीन निर्माण उजागर किया गया था। परंतु जब अधिकारी व जन प्रतिनिधि योजना को अमलीजामा पहनाने में कोताही दिखाएंगे तो अच्छी से अच्छी योजना को फ्लॉप होने में समय नहीं लगेगा।


asd

+ There are no comments
Add yours