किसानों को सरसों मिनी किट बीज का वितरण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी के आश्रित ग्राम रामपुर के गौठान परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा एन एफ एस एम योजनान्तर्गत 40 ग्रामीण किसानों को सरसों मिनी किट बीज का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव तथा विरेन्द्र सिंह देव के कर कमलों से किया गया। मुख्य अतिथियों ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए शासन के लाभकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए तिलहनी फसलों से लाभ लेने समझाइश दिया। इस दौरान असफाक खान जगरोपन यादव सरपंच सोभनाथ अगरिया ग्राम सचिव रत्न राम वरिष्ठ कृषि अधिकारी एन एस परमार ग्राम सेवक प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours