जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार, अब केवल दो दरें लागू…….. नरेश्वर रजक

Estimated read time 0 min read

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बोले, जरूरी सामान सस्ते, व्यापारियों और किसानों को बड़ी राहत

बैकुंठपुर।

कोरिया में भारतीय जनता पार्टी ने जीएसटी सुधारों और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक में जानकारी देते हुए ने कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश्वर रजक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2017 से लागू जीएसटी में अब तक का सबसे बड़ा सुधार किया गया है। अब केवल दो दरें 05 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की नई सरल व्यवस्था लागू की गई है, जिससे पुरानी चार स्तरीय कर प्रणाली समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि इससे कर प्रक्रिया आसान होगी और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जरूरी दरों में बदलाव से हुआ फायदा उन्होंने बताया कि दूध, पनीर, साइकिल, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट और बच्चों के सामान जैसी जरूरत की वस्तुओं पर अब या तो कोई कर नहीं लगेगा या केवल 5 प्रतिशत कर देना होगा। किसानों के लिए भी राहत दी गई है। ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरणों पर अब केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा। वहीं, गाड़ियों पर कर घटाकर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश्वर रजक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश को स्वदेशी दिशा में मजबूत बनाने का अभियान है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

जीएसटी दर कम करने से अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। जीएसटी सुधार का लाभ देश के हर परिवार को मिल रहा और उनकी बचत बढ़ी है। जीएसटी सुधार के बाद विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी नरेश्वर रजक जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, अरुण जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चरचा, प्रदीप तिवारी जिला मंत्री, सत्य रेड्डी, अशोक दुबे, विशाल कुर्रे, संतोष, दिनेश, राज बाबू, सनी, सोमनाथ रेड्डी, कमलेश ठाकुर, शिव, कालिया प्रधान, लकी महंत, विनोद व राजा मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours