बिहार में प्रचंड बहुमत जीत का जश्न बैकुंठपुर व चरचा में…… जमकर फूटे पटाखे, निकाला रैली
बैकुंठपुर।
बिहार में प्रचंड बहुमत बैकुंठपुर में भाजपा ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की रैली निकाली और सडको पर जमकर पटाखे फोडे। जीत के बाद भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष बोले कुछ लोग भाजपा को हराने में लगे थे कचरा सामने आ गया। एनडीए की सरकार बनने पर शिवपुर चरचा के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जनता जनार्दन को बधाई शुभकामनाएं दिया। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी से अटूट प्रेम स्नेह करता है। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा शिवपुर चरचा के नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महिला नेताओ की खासी भीड नजर आई। माना जाता है कि कोरिया जिले में चरचा में सबसे अधिक बिहार के मूल निवासी लोग रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी अनिल खटीक बसंत राय भानु पाल अनुराग दुबे अरशद खान तीरथ राजवाड़े सहित दर्जनों की तादाद में भाजपा के लोग मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours