कडाके की ठंड में टेमरी स्कूल में रेवा यादव ने कराए गर्म कपडो का वितरण
बैकुंठपुर ।
कोरिया जिले में पड रही कडाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए बैकुंठपुर जनपद अंर्तगत ग्राम पंचायत टेमरी के मिडिल स्कूल के बच्चो को बाल दिवस के अवसर पर गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव के निर्देश पर उप सरपंच शांति सुनील दुबे, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े जैकेट वितरण किया गया। इस सबंध् में रेवा यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी गरीब छात्र-छात्राये कपड़ो के आभाव में स्कूल से वंचित न हो । शासकीय माध्यमिक शाला टेमरी में बाल दिवस पर बच्चों को विशेष रूप से स्वेटर और मोज़ों का वितरण सहित रसोइया व सफाई कर्मी को भी स्वेटर प्रदान किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस पहल को देखकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखी। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों की मुस्कान और उत्साह से गूंज रहा था। उन्होनेे कहा कि हाल के दिनों में बढ़ी हुई ठंड को देखते गर्म कपड़ों का वितरण किया गया है। रेवा यादव ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने-अपने बच्चों को नियत समय पर प्रतिदिन स्कूल भेजें। साथ ही ठंड को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने की भी अपील की। कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य में अभिभावक लापरवाही न बरतें।


+ There are no comments
Add yours