न्यूलाईफ इंस्ट्टीयूट में बीएससी नर्सिंग छठवां सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट
बैकुंठपुर ।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड ऐजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में बी.एस.सी. नर्सिंग कोर्स संचालित है। विश्वविद्यालय द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग के छठवां सेमेस्टर का परीक्षा जूलाई-अगस्त में सम्पन्न किया गया था एवं बी.एस.सी. नर्सिंग छठवां सेमेस्टर के छा़त्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम 13 नवम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिसमें न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुंठपुर में अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग छठवां सेमेस्टर के छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है। सभी अत्तीर्ण छात्र- छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें छात्रा रेशमी साहू 80.33 प्रतिशत लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की एवं सुनीता अहिरवार 80 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान तथा मेघा सिंह 78.5 प्रतिशत लेकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त की, छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता-पिता, संस्था के प्रबंधन एवं प्राचार्य डॉ. अंजना सैमुएल तथा समस्त शिक्षकों को दिया। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

+ There are no comments
Add yours