गिरोह बनाकर लूटपाट करने वाला कोरिया भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हितेश फरार जबकि साथी नागेन्द्र गिरफ्तार
फर्जी एसीबी अधिकारियो का गेंग बनाकर मोबाइल-लैपटॉप उड़ाने का सीसीटीवी फुटेज पर धमतरी जिले के रुद्री थाना में मामला हुआ दर्ज
बैकुंठपुर।
01-सीसीटीवी फुटे में आरोपी
02-हितेश प्रताप सिंह, आरोपी

03-नागेन्द्र पटेल, आरोपी

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल के युवा मोर्चा के एक बड़े नेता की संलिप्तता के आरोपों ने कोरिया जिले की राजनीति में बवाल मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरिया जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह पर धमतरी में एक शेयर ट्रेडर के घर में घुसकर खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर धमकाने और वसूली की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। कोरिया जिले के भाजयुमो अध्यक्ष हितेश सिंह पर लगे संगीन आरोपों ने सबको हैरान कर दिया है। धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के सोरम गाँव में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमतरी के बड़े हिंदू नेता रामचंद देवांगन और कोरिया जिले के पटना नगर पंचायत निवासी हिन्दूवादी संगठन से जुड़े नेता नागेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में रुद्री पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
छत्तीसगढ धमतरी पुलिस ने एक फर्जी एसीबी ऑफिसर से जुड़े एक बड़े फ्रॉड और लूट के मामले का खुलासा किया है। आरोपियों ने एंटी-करप्शन ब्यूरो ऑफिसर बनकर एक युवक से आठ मोबाइल फोन और एक लैपटॉप ठग लिए। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने बाद में पीड़ित को कॉल करके सेटलमेंट की मांग की, जिससे युवक को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
हितेश को पुलिस ने बताया फरार
शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभी भी फरार है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रामचंद देवांगन न सिर्फ एक पूर्व सैनिक है, बल्कि बजरंग दल का जिला मंत्री भी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ।ब्ठ ऑफिसर बनकर पीड़ित पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप चुराने का दबाव बनाया।
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बाद में जब आरोपियों ने सेटलमेंट की मांग करने के लिए कॉल किया, तो पीड़ित को शक हुआ और उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। धमतरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और पूरे रैकेट की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
सीसीटीवी से पहचाने गये सभी आरोपियो
घटना की जानकारी मिलने पर कोनाल साहू तुरंत अपने गाँव पहुँचे। उन्होंने जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें तीनों आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद कोनाल साहू की तरफ से रुद्री थाने में हितेश सिंह समेत तीनों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई। रुद्री पुलिस ने इस गंभीर मामले में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 319, 331, 308, 351 और 3 के तहत अपराध कायम किया है। इस मामले में रामचंद देवांगन (रिटायर्ड आर्मी पर्सन) और पटना नगर पंचायत निवासी नागेंद्र पटेल की गिरफ्तारी हो चुकी है। रामचंद देवांगन के रिटायर्ड आर्मी पर्सन होने और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने के कारण यह घटना धमतरी में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, कोरिया जिले के सबसे बड़े युवा मोर्चा के नेता का नाम इस तरह के आपराधिक मामले में सामने आने से संगठन की छवि को बड़ा झटका लगा है।
हितेश और नागेन्द्र पटेल की छवी पहले से दागदार
बताया जा रहा है कि कोरिया जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के आरोपी नागेंद्र पटेल पर कई गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज है। जानकारो द्वारा बताया गया कि 2023 में पटना हनुमान मंदिर के पुजारी पर गांजा व शराब बेचे जाने का आरोप लगाया था जिस पर पटना के लोग लामबंद होकर थाने में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था वहीं पर 2020-21 में एक धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी पर अंबिकापुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था जबकि 6 माह पूर्व रायपुर एक महिला पत्रकार ने गाली गलौज के आरोप में नागेंद्र पटेल पर एफआईआर दर्ज कराया है। दूसरी ओर हितेश प्रताप सिंह जोकि वर्तमान व पूर्व भाजपा संगठन के बड़े नेताओं के प्रिय बताया जाता है । बीजेपी इस तरीके का अपराधिक प्रवृत्ति को लोगों को सनातन की रक्षा एवं पार्टी और संगठन के बेहतरीन के लिए आगे बढ़ाएगी या इन दोनों पर कड़ी कार्रवाई करेगा । वर्तमान भाजपा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरिया जिले के अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह पर भी गंभीर आरोप होने की बात जानकर बता रहे हैं गौ तस्करी के मामले को लेकर अवैध वसूली, कोयल का अवैध कारोबार से लेकर कई तरह के गंभीर आरोप इन पर समय-समय पर लगाते रहे हैं जबकि एक आर आई को भी एक भू माफिया के साथ मिलकर बैकुंठपुर कोतवाली के अंदर में मारपीअ व गाली गलौज करने की बात लोग बता रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours