प्रदीप गुप्ता को दोबारा मिली कोरिया कांग्रेस की कमान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 41 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें कोरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक बार फिर प्रदीप गुप्ता को सौंपा गया है। इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी, क्योंकि पिछली बार अध्यक्ष बनने के कुछ ही महीनों बाद संगठन का पुनर्गठन शुरू हो गया था, जिससे उन्हें काम करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाया था। कांग्रेसियो का कहना है कि पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताकर एक सही और न्यायसंगत फैसला लिया है। कांग्रेसियो ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोरिया जिला कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

माना जा रहा है कि प्रदीप गुप्ता के अनुभव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कोरिया जिले में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सभी वर्गों के लोगों से आसानी से जुड़ते हैं प्रदीप

पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप फैसला है। प्रदीप गुप्ता का संगठन पर अच्छा नियंत्रण है और वह सभी वर्गों के लोगों से आसानी से जुड़ जाती हैं। उनकी पुनः नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

2029 के आम चुनावों की तैयारी करेंगे शुरू

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप गुप्ता ने पार्टी उच्चाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार समयाभाव के कारण वह अपनी पूरी योजनाओं को क्रियान्वित नहीं कर सका था। अब उनका मुख्य ध्यान जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को उठाने पर होगा। उन्होंने 2029 के आम चुनावों की तैयारी जोर-शोर से शुरू करने की बात कही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours