नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने से प्रदेश को और मिलेगी मजूबत-भईयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर।
पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना छत्तीसगढ़ समेत हमारे लिए भी गर्व की बात है, क्योंकि वे पहले छत्तीसगढ राज्य के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नितिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बना। छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूती और चुनावी सफलता में उनका अहम योगदान रहा है उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। श्री राजवाडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला एक मजबूत और अनुशासित संगठन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पार्टी की संरचनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विचार का भी उल्लेख व राजनीति में ऐसे एक लाख युवाओं को लाने की बात कही थी, जिनके परिवार में पहले कोई राजनीति में नहीं रहा हो। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन इसी विजन का सशक्त उदाहरण हैं।

+ There are no comments
Add yours