एनएच-43 बैकुंठपुर बाईपास बनी स्टंटबाजो की पहली पसंद……..पुलिस की कार्यवाई
2 युवको पर कोरिया पुलिस ने ठोंका 10 हजार जुर्माना
बैकुठंपुर।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में स्टंटबाजो में इस समय पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। हालत तो यह हो गई कि स्टंटबाजी करते हुए सोसल मिडिया के विभिन्न प्लेटफार्माे पर लाईव और विडियो बनाकर डालना युवाओ का शौख बनता जा रहा है जो सडक पर चलने वाले अन्य लोगो समेत वाहन चालको के लिए बडी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। इन पर पुलिस कार्यवाई भी करती है फिर भी इनका मनोबल नही टूट रहा है। अब इनके लिए पुलिस को और तगडी कार्यवाई करने का आवश्यकता नजर आ रही है।
पुलिस ने बाइक स्टंट करने वाले 2 युवकों पर 14 हजार का जुर्माना ठोंका है। दोनों का स्टंट करते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कोरिया में 1 जनवरी से राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी देकर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट एवं शीट बेल्ट लगाकर गाड़ी सीमित गति से चलाने की समझाइश दे रहे हैं।
एसपी रवि कुमार ने यातायात नियमों की उल्लंघन करने पर कार्रवाई (ैजनदज वद इपाम) करने निर्देश दिए हैं। इसी बीच रोड पर बाइक स्टंट करने वाले युवाओं का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस ने 2 बाइक चालक पर जुर्माना ठोंका है।
12 जनवरी को केटीएम पल्सर बाइक चालक निर्भय सिंह निवासी जमगहना एवं सुरेंद्र कुमार पिता मोहन सिंह निवासी खुटहनपारा बैकुंठपुर फूलपुर चरचा नेशनल हाइवे 43 पर स्टंट करते पाए गए थे। वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। चालक निर्भय के विरुद्ध 9000 रुपए एवं सुरेंद्र के विरुद्ध 5000 रुपए समन शुल्क के रूप में चालान किया गया।


+ There are no comments
Add yours