मनरेगा बचाओ संग्राम में मंगलवार की पुनः बहाली को लेकर आमसभा एवं कलेक्टोरेट का घेराव
बैकुंठपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्धारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को मनरेगा के मूल अधिकार-आधारित स्वरूप की पुनः बहाली की मांग को लेकर आमसभा एवं कलेक्टर कोरिया कार्यालय घेराव किया जायेगा। कां्रगेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे छिंदडांड में आमसभा के पश्चात कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जायेगा। उन्होने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे जनविरोधी बदलावों के विरोध में आमसभा एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours