पखवाडे़ के माध्यम से कृषक अधिक से अधिक संख्या में लें लाभ- कलेक्टर
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सेन्ट्रल बैंक द्वारा 02 नवम्बर से 12 नवम्बर तक जिले के किसानों को लाभांवित किये जाने के उद्देष्य से सेन्ट्रल किसान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के सेन्ट्रल बैंक की महगांव शाखा में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर कलेक्टर रणबीर शर्मा सम्मिलित हुए। साथ ही सेन्ट्रल बैंक के रिजनल मेनेजर दिनेष गर्ग , संयुक्त कलेक्टर षिवकुमार बनर्जी, अग्रणी जिला प्रबंधक षिबु इपेन, तहसीलदार सूरजपुर नन्दजी पाण्डे, महगांव शाखा प्रबंधक शैलेष कुमारेे झा उपस्थित थे।मेगा कैम्प में सर्वप्रथम सेन्ट्रल बैंक के संस्थापक सर सोराब जी पोचखानवाला के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब बैंकिग की बात आती है, तो वित्तीय समावेष केवल खाता खोलना ही नहीं है, जबकि वित्तीय समावेष की परिकल्पना में ऋण दिलाना, बचत एवं अन्य रूपों से लाभांवित किये जाने को सम्मिलित किया जाता है। कृषकों के लिए ऋण बहुत उपयोगी होते हैं, जिससे वे उन्नत कृषि कर सकता है। इस हेतु शासन के विभिन्न विभाग कृषकों के लिए कार्यरत् हैं। किसान खेती में रेषम, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, मसालो की खेती, अदरक, हल्दी की खेती कर धान की अपेक्षा अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभांवित किये जाने प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जिले का अग्रणी बैंक किसानों को लाभांवित करने कार्यक्रम चला रहा है, जिसमें लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु कलेक्टर ने जिले के किसानों से अपील की है कि शासन की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने परिवार को विकसित बनायें। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री षिबु इपेन ने बताया कि देष के अन्नदाता किसानों के समग्र विकास हेतु सूरजपुर जिले के अग्रणी बैंक- सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंण्डिया द्वारा उनके सभी शाखाओं में 02 नवम्बर से 12 नवम्बर 2020 तक सेन्ट्रल किसान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड, पषुपालन, मछली पालन, ट्रेक्टर, थ्रेषर एवं अन्य उपकरण, उत्पाद के भण्डारण हेतु वेयरहाउस एवं कोल्डस्टोरेज ऋण और कृषकों के निजी उपयोग हेतु आवास ऋण, दो पहिया एवं चार पहिया ऋण भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ही कलेक्टर रणबीर शर्मा के हाथों सूरजपुर विकासखंड के ग्राम सतपता निवासी कृषक मोहन यादव को एक लाख 75 हजार रूपये राषि का चेक थ्रेसर हेतु प्रदाय किया गया। इसके साथ ही सतपता निवासी सुरेन्द्र गुप्ता को तीन लाख रूपये किसान क्रेडिट कार्ड हेतु, विकासखंड ओड़गी निवासी रविषंकर गुर्जर को मछली पालन हेतु सात लाख रूपये एवं शाखा क्षेत्र महगांव के ही सुरेष साहू को मछली पालन हेतु 20 लाख रूपये राषि का चेक प्रदाय कर लाभांवित किया गया। आज आयोजित मेगा केम्प में एनआरएल सहायक परियोजना अधिकारी एच आर कंवर, डीपीएम एसपी मिश्रा, शहरी आजीविका मिषन के समन्वयक संजीव तिवारी एवं अन्य अधिकारी व बैंक के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours