झुमका जलाशय में शिकारा में सवार हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया नौका विहार

Estimated read time 0 min read

झुमका जलाशय में शिकारा में सवार हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया नौका विहार

बैकुंठपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका जलाशय में शिकारा में सवार होकर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने जलाशय के किनारे ओपन थिएटर का लोकार्पण भी किया। करीब 27 लाख रुपए की लागत से करीब 500 दर्शकों की बैठक क्षमता का ओपन थिएटर अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भइयालाल राजवाड़े भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने जलाशय में बोटिंग करते हुए आसपास के हरित पहाड़ों और शांत जलराशि की सराहना की। उन्होंने कहा कि झुमका डैम न केवल कोरिया जिले की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक भी है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।

मुख्यमंत्री के नौका विहार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक लोकधुनों के बीच वातावरण उत्सवमय बना रहा।
झुमका डैम में मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में पर्यटक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours