होली पर बैकुंठपुर वासियो को साय सरकार का बडी सौगात
खरवत चौक से जमगहना तक 80 फिट चौडी फोरलेन सडक का निर्माण
डिवाइडर की दोनों ओर 12-12 मीटर की होगी सडक लगभग 80 करोड की राशी से बनेगी
बैकुंठपुर।
तीन दशको से अधिक बैकुंठपुर शहर के बहुप्रतीक्षित दिवास्वप्न रुपी सडक चौडीकरण को आखिरकर भाजपा की सरकार ने मूर्तरुप देने का निर्णय कर लिया है। इससे पूर्व बैकुंठपुर विधयक और पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाडे ने बैकुंठपुर वासियो को आश्वस्त किया था कि इस बार सडक चौडीकरण होकर रहेगा। आज उन्होने अपना वादा निभाया जिससे बैकुंठपुर वासियो में खुशी का लहर है। उन्होेने बताया कि बैकुंठपुर के खरवत चौक एनएच 43 से जमगहना एनएच 43 तक 13 किलो मीटर फोरलेन सडक निर्माण होगा। उन्होने बताया कि यह सड डिवाइडर की दोनों ओर 12-12 मीटर की होगी जो सडक लगभग 80 करोड की राशी से बनेगी ।
पिछले महिने एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान विधायक भइयालाल ने शहर वासियो का आश्वाशन दिया था कि इस बार सड चौडीकरण आवश्य होगी। जिसके बाद सड़क का चौड़ीकरण अंजाम तक पहुंचने की संभावना बउ गई थी। लंबी प्रतीक्षा के बाद वर्ष 2026 में शहरवासियों की प्रतीक्षित मुख्य सड़क का चौड़ीकरण की मांग पूरी हो जाने के बाद अब शहरवासी राहत महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहर से गुजरने वाली मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बीते एक दशक से लगातार शहर के युवा भाजपा नेता प्रखर गुप्ता के नेतृत्व में युवाओ सहित स्थानिय लोगो के सहयोग से अभियान चलाया गया था। आज उन युवाओ की टोलियो को अपनी मेहनत का फल मिला।
कोई बड़ा निर्माण नहीं होगा प्रभावित
जानकारो के अनुसार इस चौडीकरण प्रक्रिया में कोई बड़ा निर्माण प्रभावित नहीं होना है। बस कुछ 8 से 10 मकान-दुकान ऐसे हैं जिन्होंने एक्सट्रा निर्माण करा रखा है। उनके बाउंड्री, छज्जा, शेड व दिवारे टूटेंगे। ये सभी पूराने एनएच की भूमि पर है। इसलिए कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। वहीं सडक़ के बीचो-बीच डिवाइडर का भी निर्माण कराया जाएगा।
95 प्रतिशत बाधा रहित भूमि पर पहले कार्य
जानकारो के अनुसार कम से कम 95 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। यदि भू-अर्जन की आवश्यकता होगी तो स्वीकृत राशि की सीमा में ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अतिरिक्त वित्तीय दायित्व बिना पुनरीक्षित स्वीकृति के नहीं लिया जाएगा। अब डिवाईडर एवं अत्याधुनिक एलईडी लाईटो के साथ चौक-चौराहों का सौंदर्याकरण होने से शहर की सुंदरता और निखरेगी।
शहर के ट्रैफिक जाम को अब मिला समाधान
खरवत चौक से घडी चौक होते हुए जमगहना तक सडक में से ओडगीनाका से भाडी तक शहर का प्रमुख व्यावसायिक और यातायात वाला क्षेत्र है। फोरलेन निर्माण से ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। लंबे समय से इस सडक़ के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। अब निगाहें तकनीकी स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसके बाद शहर को फोरलेन सडक़ का निर्माण कार्य आरम्भ हो जायेगा।

गुणवत्ता और समय सीमा में होगा कार्य- फोटो-भइयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने बताया कि शासन ने कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शी निविदा प्रक्रिया और समय-सीमा के पालन पर विशेष जोर दिया जायेगा। समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर अर्थदंड की कार्रवाई किया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि लोग चिंता करें जल्द ही निर्माण कार्य कराया जायेगा। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने मनसुख नाले पर भी उच्चस्तरिय पुल का निर्माण कराने का निर्णय ही नही लिया बल्की करा भी रहे हैं जो जल्द ही पूरा हो जायेगा उसी प्रकार इसको भी समय सीमा में पूरा किया जायेगा। अप्रैल में सडक चौडीकरण की फाइल पूरी कर निविदा प्रक्रिया कर लिया जायेगा।

हमारी सरकार में वादो को पूरा किया जाता है-फोटो-देवेन्द्र तिवारी
कोरिया जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार में किए वादो को पूरा किया जाता है। विधायक भइयालाल राजवाडे की अगुवाई में हम सभी ने यह प्रयास और मांग किया। जिस पर प्रदेश के मुखिया विशणु देव साय की हामी के बाद यह कार्य हो पाया। उन्होने कहा कि यह बैकुंठपुर की ससे मांग थी। विदित हो कि 28 फरवरी की देर शाम भाजपा ने घडी चौक में आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने इसे जनभावनाओं का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक भइयालाल राजवाड़े के प्रयासों से ही यह सौगात हमे मिला है।

+ There are no comments
Add yours