महिला दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोले- बेटियां देश को हर क्षेत्र में बढा़ रही हैं आगे
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुरेशा चौबे के नेतृत्व में जिले में पहली बार पुलिस विभाग का हुआ बडा आयोजन
बैकुंठपुर।
कोरिया पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मानस भवन बैकुंठपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराध की रोकथाम, परिवार परामर्श और थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों और महिला परामर्शदाताओं सहित अन्य क्षेत्रो मे बेहतर कार्य करने वाली महिलाओ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारीक ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि शिक्षा, प्रशासन, पुलिस, खेल और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

विश्व महिला दिवस से 2 दिन पूर्व से बैकुंठपुर पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनो में पुलिस लाइन परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं के पूरे जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में सम्मानित की जाने वाले में पुलिस लाइन की 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया । वहीं पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा एवं अन्य परिक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार की 06 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारीक, एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे, सीजीएम प्रतीक्षा अग्रवाल, जेएमएफसी प्रेरणा अहिरे व धारनी राणा, जिला विधिक सचिव अमृता मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुरेशा चौबे शामिल रही।

+ There are no comments
Add yours