रजवार समाज ने किया का होली मिलन समारोह, दिया भाई चारे का संदेश

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

रंगों के महापर्व होली के पर रजवार समाज, जिला कोरिया के तत्वाधान में एकता और संगठन की भावना को बल देते हुए एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुझे समाज के प्रमुख व्यक्तियों, युवाओं और मातृशक्ति के साथ होली की खुशियां बांटने का अवसर मिला। समाज के जिला अध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े के अध्यक्षता में यह आयोजन समाज की सामूहिक शक्ति और एकता का प्रतीक बना। जब समाज एकजुट होता है, तो वह अपने अधिकारों और पहचान के लिए सशक्त बन जाता है। यह आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता है, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति को भी उजागर करता है। इस दौरान समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करने पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहरों और लोक गीतों का प्रदर्शन किया गया। वही पर मेधावी छात्रों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने भी समाज के लिए अपने संदेश में कहा कि हम सब मिलकर समाज की एकता, सम्मान और विकास के लिए साथ मिलकर काम करें और जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें।

वरिष्ठ समाज ने नेता कृष्णा राजवाडे ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोना और अपनी पारंपरिक धरोहर को सहेजना होता है।

जनपद सदस्य गणेश राजवाडे ने कहा कि सरगुजा संभाग के सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में ये सम्मेलन विशेष रूप से उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। जिससे समाज की एकजुटता बढ रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours