अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं का जिला अस्पताल में किया रक्तदान

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के ब्लड बैंक में विशेष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. आयुष जायसवाल, सिविल सर्जन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वास्थ्य विभाग की 12 महिला कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान समाज में सेवा, समर्पण और जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कार्तिकेय सिंह द्वारा रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं डेयरी मिल्क चॉकलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई। रक्तदान करने वाली प्रमुख महिलाओं में जिला अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरील, श्वेता तिवारी, मीनाक्षी सिंह, अंजली साहू एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी शामिल रहीं। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय प्रशासन ने सभी महिला रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours