भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अफीम खेती उजागर होने के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव
भाजपा सरकार में अफीम की खेती फल-फूल रही, युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा
बैकुंठपुर।
दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किये जाने के मामले के विरोध में आज कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत आज सैकड़ों की संख्या में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में रैली के रूप में पैदल मार्च निकालते हुए। राजीव भवन से कुमार चौक होते हुए छिंदडाड़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का मामला सामने आया था, वहीं हाल ही में बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती उजागर होने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल रही है और यह साफ होता दिखाई दे रहा हैं कि भाजपा नशे के कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार बढ़ने से प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी स्थिति के खिलाफ निरंतर संघर्ष करती रहेगी।


जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, आशीष यादव, प्रवीर भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, चांदनी सोनी, दीपक गुप्ता, राहुल जायसवाल, अविनाश पाठक, आशीष डबरे, अनिल जायसवाल, सौरभ गुप्ता, अनित दुबे, सुमन दुबे, राजीव गुप्ता, विकाश श्रीवास्तव, प्रांजल जायसवाल, विपुल शुक्ला, राजू भगत, जाग्रत कुर्रे, एस एन मोदी, पीर मोहम्मद चिंटू, संतोष गोयन, अकिल, अब्दुल, अमित, रामसाय सोरी, मोहन यादव, बसंत सिंह, रमेश पड़वार, रंजीत चापेकर, दीपक खत्री, परेश कुमार सिंह, अमन देवांगन, मनीष कुमार सिंह, धीरज शिवहरे, मीनू मांझी, आकाश खटीक, मनोज दुबे, अंकित गुप्ता, अमन त्रिपाठी, दिल कुमार गुप्ता, विजय चक्रधारी, मो. इस्ताक अली, शमीम खान, गणेश जायसवाल, स्वतंत्र महोबिया, अनित दुबे, एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।



+ There are no comments
Add yours