कोरिया प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन का आगाज 14 से……32 टिमें करेंगी जोर आजमाईश
विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार और उपविजेता टीम को 75 हजार का इनाम दिया जाएगा
बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय में केपीएल कोरिया प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 14 अप्रैल से 15 मई से होने जा रहा है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अपना बैकुंठपुर द्वारा किया जा रहा है। केपीएल कोरिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 मई को खेला जाएगा। मैच हर दिन शाम 07 बजे से रामानुज मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार और उपविजेता टीम को 75 हजार का इनाम दिया जाएगा। जबकि मैन ऑद सीरिज को 11 हजार व बेस्ट बॉलर व बैटर को 5100 एवं प्रतिदिन मैन ऑद द मैच को 1100 का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 टिमें हिस्सा ले रही हैं।
गौरतलब हो कि आईपीएल की तर्ज पर होने वाली शहर की बहुचर्चित कोरिया प्रीमियर लीग (केपीएल) का बिगुल बज चुका है। यह लीग इस साल अप्रैल के मध्य में शुरू होगी। केपीएल प्रीमियर लीग के आशीष डबरे ने बताया कि पिछले साल क्षेत्र की पहली इस शहरी लीग का सफल आयोजन किया गया था। इसकी चर्चा आईपीएल का लुत्फ उठाने वाले लोगो में भी जमकर हुई थी।

+ There are no comments
Add yours