शहर वासियों को स्केटिंग ग्राउंड की मिली सौगात…निर्माण कार्य प्रगति पर

Estimated read time 1 min read

विधायक और कलेकटर ने जताया खुशी कहा बच्चे में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार खेल

बैकुंठपुर।

विभिन्न शहरों में स्केटिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अत्याधुनिक स्केटिंग ग्राउंड (स्केटिंग रिंक) की सौगात दी गई है। ये नए ग्राउंड्स स्थानीय खिलाड़ियों और बच्चों के लिए खेल में अपना करियर बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। कोरिया जिले के बैकुंठपुर के रामानुज सटेडियम में बन रहे जिले का पहला राज्य स्तर सिंथेटिक स्केटिंग ट्रैक बन रहा है। इसके लिए 19 लाख ़30 हार की राशि कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के द्धारा स्वीकृत दी गई है । इस दौरान बेहतर निर्माण कार्य के लिए नपाध्यक्ष नविता शिवहरे सहित नगर पालिका के इंजिनियर कार्य की निगरानी कर रहें हैं।

कलेक्टर श्रीमति त्रिपाठी ने बताया कि कोरिया सहित आसपास क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए मेट्रो शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वे स्थानीय स्तर पर ही तैयारी कर सकते हैं। स्केटिंग के प्रति बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। जिससे जिले में एक नई खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और बच्चे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक पाने में वनांचल क्षेत्र के बच्चो को सहायक बनेगी।

बैकुंठपुर के विधायक भईयालाल राजवाडे ने याद दिलाते हुए कहा कि स्केटिंग करने वाले बच्चों ने की पीड़ा को को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने बच्चों की भावनाओं को समझते हुए इस दिशा में संबंधित को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आज उसी का परिणाम है कि यह स्केटिंग ग्राउंड बन रहा है।

विधायक श्री राजवाडे ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार की नीति खेलो, बढ़ो और आगे बढ़ो के अनुरूप यह स्केटिंग ग्राउंड बच्चों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

विधायक ने ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच के कारण ही प्रदेश में खेल एवं युवा विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति का संकल्प आज धरातल पर साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार खेल को इसी प्रकार प्राथमिकता देती रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवा अपने सपनों को साकार कर सकें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours