कुदसिया से मिलने पहुॅचे बैकुंठपुर विधायक दिया आर्शीवाद
बैकुंठपुर।
जानलेवा बीमारी से जिन्दगी की ओर लौटी कुदसिया से मिलने पहुॅचे बैकुंठपुर विधायक उन्होने उनके निवास पर पहुॅच कर जन्म दिन का आर्शीवाद दिया एवं 10 वी की कक्षा में 91 प्रतिशत के साथ पास होने पर बधाई दिया। विधायक भइयालाल राजवाडे कहा कि बेटी की दृढ़ इच्छा-शक्ति देखकर मैं ताजूब में हूं और मुझे बहुत खुशी हैं की इतना कुछ होने के बाद भी अपना हौसला बनाये रखा बेटी कुदसिया से आज खुशी के मौके पर उनके परिवार से मिल कर बधाई दिया और पूरी तरह स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया ।
ईश्वर से उनके उत्तम स्वस्थ एवं उज्वल भविष्य की कामना करता हू गुइलेन-बैरे सिंड्रोमएक दुर्लभ और गंभीर ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से तंत्रिका तंत्र पर हमला कर देती है। यह नसों में सूजन और कमजोरी पैदा करता है, जो पैरों से शुरू होकर हाथों और शरीर के ऊपरी हिस्सों तक तेजी से फैल सकती है। विदित हो कि मार्च 2025 बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थी तब भी विधायक श्री राजवाडे देखने गये थे तब गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के गंभीर बीमारी थी।

+ There are no comments
Add yours